संदेश

माननीय प्रधानाचार्य

सादर अभिवादन  !

हमारे विद्यालय की वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत है !

मुझे प्रधानाचार्य के रूप में विद्यालय की बेबसाइट के माध्यम से आपके साथ अपना संदेश साझा करने में अपार गर्व की अनुभूति हो रही है। यह मेरे लिए एक सौभाग्य का विषय भी है। हमारा विद्यालय एक ऐसा स्थान है जहाँ ज्ञान, कौशल और मूल्यों का अद्भुत संगम है।

हमारा उद्देश्य छात्रों को शिक्षित करना है, जो न केवल अपने जीवन में सफल हों, बल्कि समाज में भी अपना पूर्ण योगदान देकर समाज की सेवा कर सकें।

हमारे शिक्षक अनुभवी और समर्पित हैं, जो छात्रों पर व्यक्तिगत ध्यान देते हैं और उनकी क्षमताओं को विकसित करने के लिए हर पल पूर्ण रूप से समर्पित रहते हैं। शिक्षकों के इसी समर्पण के कारण ही विद्यालय का परीक्षाफल प्रतिवर्ष उत्कृष्ट रहा है।

हमारे पाठ्यक्रम में विविधता है, जो छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में रुचि लेने, अपने जुनून को खोजने और उनके भीतर छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने का अवसर प्रदान करती है।

हमारा विद्यालय छात्र-छात्राओं को एक सुरक्षित, भयमुक्त और अनुकूल वातावरण प्रदान करता है, जहाँ छात्र पूर्ण मनोयोग से सीखते हैं, खेलभवना के साथ खेलते हैं, कौशलों को विकसित करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं।

हमारा लक्ष्य छात्रों को न केवल शिक्षित करना ही है, बल्कि उन्हें जीवन के विभिन्न कौशलों के लिए तैयार करना भी है।

आइए हम सब मिलकर अपने विद्यार्थियों को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएँ!

                                                                                         मौ0 यासीन

                                                                                          प्रधानाचार्य

Mohd. Yasin, Lecturer Mathematics
माननीय खण्ड शिक्षा अधिकारी
सल्ट

मुझे यह जानकर अपार हर्ष हो रहा है कि विकास खण्ड सल्ट में पी0 एम0 श्री रा0 इ0 का0 नेवलगांव विद्यालय की वेबसाइट का निर्माण कर रहा है। इस वेबसाइट के माध्यम से खण्ड शिक्षा अधिकारी, सल्ट  के रूप में मुझे अपना संदेश प्रेषित करने में अपार गौरव की अनुभूति हो रही है।

“शिक्षा ही हमारे जीवन की आधारशिला है, और हमारे विद्यालय इसकी मजबूत नींव का निर्माण कर रहे हैं।

यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत कर रहा है, जहाँ छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं।

मैं सभी छात्रों, शिक्षकों, और अभिभावकों को बधाई देता हूँ जिन्होंने इस वेबसाइट को बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। यह वेबसाइट इस विद्यालय की उपलब्धियों, गतिविधियों, और दूरगामी सोच को प्रतिबिंबित करती है।

मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि इस विद्यालय को और भी ऊँचाइयों पर पहुँचाने के लिए अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। आइए, मिलकर हम अपने छात्रों को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएँ।

विद्यालय की प्रगति के लिए आपका सहयोग और समर्थन आवश्यक है। मैं विद्यालय परिवार को धन्यवाद देता हूँ और आशा करता हूँ कि यह विद्यालय (पी0 एम0 श्री रा0 इ0 का0 नेवलगांव) भविष्य में उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए उन्नति के शिखर पर पहुँचे ।  

                                                                 हरेन्द्र  शाह 

                                                        खण्ड शिक्षा अधिकारी 

                                                                     सल्ट 

Harendra Shah BEO
error: Content is protected !!